
विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक-17.11.2025
जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में आज थाना पटहेरवा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामिया एवं गो-तस्करी मामले के वांछित अभियुक्त अरुण उर्फ राजकुमार रावत पुत्र नाथूराम, निवासी लक्ष्मणपुर सनेथु पुरवा, थाना पूराकलन्दर, जनपद अयोध्या को पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 252/2024 के तहत धारा 3/5ए/8/5बी गोबध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में गंभीर धाराएं पंजीकृत थीं। मामले में लगातार फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश में पुलिस कई दिनों से सक्रिय थी। सफलता तब मिली जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चक्रव्यूह रचते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त पर गो-तस्करी के संवेदनशील प्रकरण में संलिप्त रहने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। उसके पकड़े जाने को पुलिस प्रशासन की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद गो-तस्करी के पीछे जुड़े अन्य नेटवर्क पर भी पुलिस की नजर है, और आगे और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
इस उल्लेखनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में शामिल रहे—
थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा
उ0नि0 अनुराग यादव
उ0नि0 सच्चिदानन्द सिंह यादव
उ0नि0 श्रवण कुमार
का0 संजय सिंह यादव
का0 धर्मेन्द्र चौहान
पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई एवं सूझबूझ से एक बड़े अपराधी की गिरफ्तारी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी संदेश दिया है। प्रशासन ने इसे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता करार दिया है।
