
विलेज फास्ट टाइम्स – कुशीनगर | 31 दिसम्बर 2025
कुशीनगर पुलिस ने साल के आख़िरी दिन एक ऐसी मिसाल पेश की जिसने भरोसे की डोर को और भी सुदृढ़ कर दिया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के नेतृत्व एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा की अगुवाई में संचालित विशेष अभियान के तहत जनपद का सर्विलांस सेल फिर एक बार सुर्खियों में रहा।
C.E.I.R. पोर्टल पर जनता द्वारा दर्ज शिकायतों के आधार पर गुमशुदा मोबाइल फोनों की खोज में जुटी टीम ने न केवल जनपद बल्कि बाहर के जिलों एवं अन्य राज्यों से कुल 51 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामदगी का यह आंकड़ा सिर्फ एक संख्या नहीं—बल्कि कुशीनगर पुलिस के जज़्बे, तकनीकी दक्षता और अथक मेहनत का चमकता हुआ प्रमाण है।
कुल कीमत — 11 लाख रुपये, जनता की मुस्कान — अनमोल!
बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। यह उपलब्धि उस कार्यशैली को दर्शाती है जिसमें पुलिस केवल अपराध रोकने तक सीमित नहीं, बल्कि जनता की खोई उम्मीदों को चमचमाते मोबाइल की स्क्रीन की तरह फिर से रोशन करती है।
आज 31 दिसम्बर 2025 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी लाइन श्री जयंत यादव ने व्यक्तिगत रूप से इन मोबाइल सेटों को उनके असली मालिकों को सौंपा। चेहरे पर लौट आई मुस्कान ने इस उपलब्धि को और भी सार्थक बना दिया।
यह कोई पहला अवसर नहीं — नवंबर में भी 150 मोबाइल हुए थे सुपुर्द!
ध्यान देने योग्य है कि इसी वर्ष नवंबर माह में भी लगभग डेढ़ सौ मोबाइल फोन को उनके स्वामियों के हाथों में सौंपकर पुलिस ने जनता के दिलों में विश्वास का एक और स्तंभ मजबूत किया था। लगातार की जा रही यह बरामदगी मुहिम अब पुलिस की छवि को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है।
कौन-कौन से मोबाइल बरामद?
REALME 09, REDMI 07, VIVO 07, OPPO 06, SAMSUNG 05, MOTOROLA 05, POCO 04, INFINIX 03, TECHNO 02, IQOO 01, NOVA 01, ONEPLUS 01 — कुल 51 सेट।
ब्रांड चाहे जो हो, पुलिस के निशाने पर हर शिकायत पुख्ता!
सफलता की रीढ़ — ये रही जांबाज़ टीम
उ0नि0 सन्नी कुमार दूबे, कम्प्यूटर ऑपरेटर शम्मी कुमार, सुशील कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव, अतीश कुमार, आरक्षी राहुल यादव एवं रणवीर सिंह प्रियदर्शी — इन सबके अथक परिश्रम ने जनता को नया साल आने से पहले ही खुशियों का तोहफ़ा दे दिया।
कुशीनगर पुलिस का संदेश स्पष्ट —
“आपका मोबाइल खोएगा तो मन नहीं — पुलिस है साथ, उम्मीद की स्क्रीन हमेशा ऑन!”
