

कुशीनगर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर शनिवार को कुशीनगर जनपद के बिशनपुर ब्लॉक क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर विरोध जताया इस इस जागरण अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कन्हैयालाल शर्मा वह जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व में किया गया यह रैली पडरौना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में होते हुए निकल गई जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध जताते हुए आम जन को जागरूक किया विशेष रूप से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने या पेयरिंग करने के प्रस्ताव बिजली कटौती तथा यूरिया खाद की भारी किल्लत के मुद्दे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताया रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह रख कर आम जन को पार्टी के उद्देश्यों से अवगत कराया और भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर किया ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़कर इस अभियान में सहभागिता दिखाई पार्टी पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा बाइक रैली में शामिल कार्यकर्ताओं में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जनार्दन कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सजन गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष पडरौना सुरेश प्रसाद ,ब्लॉक अध्यक्ष बिशनपुर विनोद कुशवाहा ,पूर्व ग्राम प्रधान उदय कुशवाहा ,महेंद्र कुशवाहा ,रामायण प्रसाद, सूर्य प्रकाश कुशवाहा ,अनिल चौहान, मनोज कुशवाहा ,कमलेश कुशवाहा ,कैलाश चौधरी ,अमरजीत कुशवाहा ,मुकेश्वर कुशवाहा, रामविलास शर्मा ,उपेंद्र शर्मा ,नरेश प्रसाद, वीरेंद्र कुशवाहा ,रवि प्रकाश ,सहमत अली, योगेंद्र प्रजापति, प्रमोद कुशवाहा ,प्रभु कुशवाहा, बीके कुशवाहा, अली अहमद ,सुरेंद्र चौधरी ,सहित सैकड़ो पार्टी समर्थक शामिल रहे