

विलेज फास्ट टाइम्स | जनपद कुशीनगर
दिनांक: 05 जनवरी 2026
जनपद कुशीनगर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पटहेरवा पुलिस ने निर्माणाधीन नाले से चोरी की जा रही लगभग 03 क्विंटल सरिया के साथ तीन शातिर अभियुक्तों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 05.01.2026 को पटहेरवा पुलिस टीम गश्त व चेकिंग में जुटी हुई थी। इसी दौरान एनएच-727 बी, तमकुहीराज से रकबा साइट के पास पुलिस को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। जांच के दौरान एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में सरिया लदी हुई पाई गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह सरिया नाले के निर्माण कार्य स्थल से चोरी की गई थी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से प्रभु पुत्र सुखदेव, रामचन्दर पुत्र मक्खन एवं रम्भू पुत्र सुखदेव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी की गई करीब 03 क्विंटल सरिया और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन संख्या UP57T4793 को कब्जे में ले लिया गया।
इस मामले में थाना पटहेरवा पर मु0अ0सं0 03/26, धारा 306/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस साहसिक कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र राय, उपनिरीक्षक श्री रामचन्द्र, हेड कांस्टेबल महादेव राम एवं कांस्टेबल राजीव यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कड़क कार्रवाई से अपराधियों में दहशत और आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।
👉 विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
सत्य, साहस और समाज के साथ
