
खराब रैंकिंग वाले विभागों पर जताई नाराजगी
समस्त खंड विकास अधिकारियों को फैमिली आईडी हेतु निर्धारित किए गए लक्ष्य
कुशीनगर
समीक्षा दौरान जिलाधिकारी द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा दौरान खराब प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में प्रगति लाते हुए जिस स्तर से रैंकिंग खराब हो रही है उस पर कार्यवाही करें अन्यथा उस विभाग के अधिकारी को जिम्मेदारि तय करते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों, की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्याे के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण खराब रैकिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने खराब प्रगति वाले मुख्य विभागों को कार्यों में सुधार लाये जाने का निर्देश दिए। पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष कनेक्शन की स्थिति, विभिन्न स्तरों पर लंबित आवेदनों, वेंडर स्तर पर लंबित आवेदनों की विधिवत समीक्षा कर इस अभियान को गति देते हुए लग कर कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने फैमिली आई0डी0 बनाये जाने की प्रगति के संबंध में विधिवत समीक्षा करते हुए खराब प्रगति वाले वीडियो से पुछ ताछ कर सभी को 25 अगस्त तक एक-एक हजार का लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दिन सायंकाल को इसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग द्वारा पोर्टल पर 20 नंबर के सापेक्ष जीरो नम्बर प्रदर्शित होने पर अधीक्षण अभियंता को शो काल नोटिस दिए जाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए, तथा मत्स्य विभाग के खराब रैंकिंग पर शो काल नोटिस दिए जाने का भी निर्देश दिए गए।इसी प्रकार पर्यटन विभाग, ऋण वितरण वसूली, स्वास्थ्य विभाग के खराब प्रदर्शन पर कड़ी चेतावनी देते हुए कार्यशैली में सुधार लाए जाने का निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि माह के अंत तक लग कर निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभाग से संबंधित या कोई भी निवास भी यदि जर्जर हो या मरम्मत कराया जन आवश्यक हो तो इसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर 19 अगस्त की बैठक में अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके, इसके अतिरिक्त जिन विभागों को भूमि की आवश्यकता है उन्हें भी समस्त ब्यौरा सहित प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी,पीडी, डीडीओ, अधि 0अभि0 पीडब्ल्यूडी, डीपीआरओ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

