
कुशीनगर
सभी निर्माणाधीन कार्यों को प्रगति लाने सहित शीघ्र पूर्ण करने का डीएम ने दिए निर्देश
जनपद में 28 परियोजनाएं हुई हस्तानांतरित एवं 19 परियोजनाएं पूर्ण
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत के महत्वपूर्ण परियोजनाओं की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में पी0डब्ल्यू0डी0,यूपी पीसीएल, सी एंड डीएस, यूपी सी एल0डी0एफ़0, यूपी आर एन एस एस, द्वारा कराए जा रहे कार्यों की विधिवत समीक्षा की गई।
बैठक दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं से जानकारी लेने उपरांत बताया कि जनपद में कुल 1412.80 करोड़ की 91 परियोजनाओं में रुपए 354. 59 करोड़ की 28 परियोजनाएं पूर्ण एवं कार्यदाई संस्था द्वारा विभागों को हस्तांतरित कर दिया गया है इसमें 26 परियोजनाओं का लोकार्पण नहीं हुआ है जिसके अंतर्गत उन्होंने सभी संबंधित को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इसके लोकार्पण की तैयारी रखी जाए । उन्होंने बताया कि रुपए 82.56 करोड़ लागत की 19 परियोजनायें पूर्ण है परंतु हस्तांतरित नहीं हुई है जिसे 25 अगस्त 2025 तक हस्तांतरित करने के निर्देश सभी संबंधित को दिए इसके अतिरिक्त अन्य सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने हैंडओवर नहीं होने वाले एवं परियोजना पूर्ण कर लिए जाने वाले कार्यों के विवरण के क्रम में बताया कि फाजिलनगर जौरा बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ,बुद्ध थीम पार्क का निर्माण एवं सौंदरीकरण, फाजिलनगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर, पाव नगर के पर्यटन विकास कार्य, कप्तानगंज स्थित जगदीशपुर धर्मदानी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में छात्रावास निर्माण, तहसील कसया में अग्नि सामान केंद्र का आवासीय भवनों का निर्माण, हाटा में अग्निशमन केंद्र के आवासीय अनवासीय भवन का निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में 100 पुरुष कर्मियों हेतु बैरक का निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में 100 महिला कर्मी हेतु बैरक का निर्माण कार्य, पुलिस लाइन में उप निरीक्षक हेतु श्रेणी ए के चार नग आवास का निर्माण कार्य, पशु चिकित्सालय रामकोला का निर्माण कार्य, एवं पशु चिकित्सालय तुर्कपट्टी, बिशनपुरा, कप्तानगंज, का निर्माण कार्य, पडरौना के ग्ग्राम कट्या स्थित दुर्गा मंदिर के विकास कार्य, पुरुष लाइन में पुरुषों हेतु 100 क्षमता की हॉस्टल बैरक के निर्माण कार्य एवं राजकीय पॉलिटेक्निक मुजहना हाटा में कैफेटेरिया सेमिनार हॉल का निर्माण कार्य, राम जानकी मठ भूमि पर सार्वजनिक रामलीला मैदान में बाउंड्री वॉल एवं अन्य निर्माण कार्य, जनपद में 50 बेड क्रिटिकल केयर सेंटर भवन के निर्माण कार्य, खड्डा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास भवन के निर्माण कार्य सम्मिलित हैं, जो पूर्ण कर लिए गए हैं।
समीक्षा दौरान जिलाधिकारी ने अन्य कार्यों के लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की प्रगति जानी व कार्य प्रगति को बढ़ाए जाने एवं लंबित कार्य और अवशेष कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिए जाने का निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामजियावन मौर्य, अधि0 अभि0 पीडब्ल्यू डी निर्माण खंड/प्रांतीय खंड, अधिशासी अभियंता नलकूप सिंचाई, जल निगम,व सभी कार्यदाई संस्थाओं के एक्स इएन सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे ।


