
कुशीनगर में सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश राय की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद श्री आरपीएन सिंह, सांसद श्री विजय कुमार दुबे, सांसद श्री शशांक मणि, तमकुही विधायक श्री असीम कुमार राय, पडरौना विधायक श्री मनीष जयसवाल, फाजिलनगर विधायक श्री सुरेंद्र कुशवाहा, रामकोला विधायक श्री विनय प्रकाश गौड़, हाटा विधायक श्री मोहन वर्मा, खड्डा विधायक श्री विवेकानंद पांडे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जायसवाल सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, कानून व्यवस्था और जनकल्याण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने परियोजनाओं की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर जनता को लाभ पहुँचाया जाए। साथ ही कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, सुरक्षा उपाय बढ़ाने और नागरिक समस्याओं का शीघ्र समाधान करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
सांसदों और विधायकों ने क्षेत्रीय विकास एवं जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव साझा किए। बैठक में पारदर्शिता, समन्वय और उत्तरदायित्वपूर्ण प्रशासन पर जोर दिया गया। समापन पर सभी उपस्थित नेताओं और अधिकारियों ने जिले के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।







