
कुशीनगर
आकांक्षा हाट कार्यक्रम अंतर्गत समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों का लगाए गए स्टाल एवं सेल्फी प्वाइंट
फ्रंट लाइन वर्करों को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
आकांक्षात्मक विकासखण्ड कार्यक्रम की शुरुआत मार्च 2022 को उत्तरप्रदेश में 65.6 % से कम स्कोर वाले 108 विकासखण्डों का चयन कर किया गया। जिसमें से जनपद कुशीनगर के कुल 14 विकास खण्डों में से 01 विकास खण्ड विशुनपुरा आकांक्षात्मक विकासखण्ड कार्यक्रम हेतु चयनित हुआ।
नीति आयोग द्वारा माह जुलाई से माह सितम्बर तक 06 इंडिकेटर्स को संतृप्त करने के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान चलाया गया।उक्त के क्रम वर्ष 2024 में जुलाई से सितंबर माह में स्वास्थ्य, बाल विकास पुष्टाहार, कृषि तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग के 06 में से 05 इन्डिकेटर्स को संतृप्त किया गया, जिसके लिए नीति आयोग द्वारा राज्य स्तर पर विकासखण्ड को ‘सिल्वर मेडल एवं प्रमाण पत्र’ दिया जायेगा। साथ ही नीति आयोग द्वारा संपूर्णता अभियान के अंतर्गत संतृप्त किए गए इंडिकेटर्स से संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारीगण/विकासखण्ड अधिकारीगण/फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित तथा 28 जुलाई से 02 अगस्त तक आकांक्षा हाट कार्यक्रम संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए।
उक्त के आलोक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में विकास खण्ड विशुनपुरा सभागार में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट कार्यक्रम का आज आयोजन किया गया। *कार्यक्रम सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रहलाद गुप्ता (01 इंडिकेटर्स), महिला चिकित्साधिकारी डॉ राजकुमारी साहू (01 इंडिकेटर्स), शोधार्थी नीति आयोग प्रवीण अग्निहोत्री (05 इंडिकेटर्स), एएनएम शिखा सिंह (03 इंडिकेटर्स), आंगनवाड़ी कार्यकत्री फूलपति देवी (01 इंडिकेटर्स), आशा बिंदा देवी (02 इंडिकेटर्स) तथा अन्य 36 फ्रंट लाइन वर्कर को ट्रॉफी तथा प्रमाण देकर सम्मानित किया गया*।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी राय, परियोजना निदेशक, पशु चिकित्साधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया।
सदर विधायक ने विकास खण्ड में संचालित आकांक्षा हाट में स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों/हस्तशिल्पी आदि जायजा लेते हुए कार्यक्रम आकांक्षा हाट सेल्फी पर सेल्फी लेकर फीडबैक स्तंभ पर कार्यक्रम की सराहना करते हुए हस्ताक्षर किए।
खण्ड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि। विकास खण्ड लगातार विकास की ओर अग्रसर है जिसका प्रमाण नियोजन विभाग उ०प्र० शासन द्वारा जारी वर्ष २०२४-२५ की डेल्टा रैंकिंग में विषयगत क्षेत्र कृषि एवं सम्बद्ध सेवाएं में प्रदेश में प्रथम स्थान मिलना है। जिसके लिए विकास खण्ड विशुनपुरा को 1.5 करोड़ पुरस्कार शासन द्वारा प्राप्त होगा।
