
कुशीनगर
कुशीनगर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मु0 अजीम ने बताया की परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी बलवन्त सिंह द्वारा आज स्कूली वाहन, अनाधिकृत रूप से स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे वाहन तथा बस स्टैण्ड के निकट सवारी भर रहे ई-रिक्शा ऑटो रिक्शा व अन्य वाहनों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
यात्रीकर अधिकारी द्वारा कुल 42 वाहन चालान करते हुए 02 वाहन थाने में निरूद्ध करते हुए रू0 3.84 लाख प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। जिसमें स्कूली वाहन, अनाधिकृत रूप से बस स्टैण्ड के निकट सवारी भर रहे ई-रिक्शा /ऑटो रिक्शा व अन्य वाहनों के विरूद्ध 18 वाहनों को चालान कर 02 वाहन थाने में निरूद्ध करते हुए रू0 1.17 लाख प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया है। इस प्रकार के अवैध संचालन के विरूद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


