
गोरखपुर जनपद के थाना पिपराइच क्षेत्र में हुई एक बड़ी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर पुलिस व कुशीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए न केवल अपराधियों को बेनकाब किया, बल्कि पुलिस मुठभेड़ में शामिल मुख्य अभियुक्तों को धर दबोचा।
गोरखपुर जनपद के थाना पिपराइच क्षेत्र में हुई एक बड़ी घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर पुलिस व कुशीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए न केवल अपराधियों को बेनकाब किया, बल्कि पुलिस मुठभेड़ में शामिल मुख्य अभियुक्तों को धर दबोचा।
जिसमें थाना पिपराइच, एसओजी टीम तथा कुशीनगर पुलिस की संयुक्त इकाई शामिल रही। तकनीकी निगरानी, स्थानीय मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से आरोपितों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
जैसे ही टीम को पुख्ता सूचना मिली कि अपराधी पिपराइच क्षेत्र से निकलने वाले हैं, पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त को पैर में गोली लगी और अन्य साथी अभियुक्त मौके पर ही दबोच लिए गए। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
अब तक की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे अपराध शामिल हैं। इस गैंग के सरगना ने हाल ही में कुशीनगर जिले में भी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।
पुलिस की इस कार्रवाई से जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ा है और अपराधियों में दहशत का माहौल व्याप्त है।प्रदेश सरकार की ‘जरो अपराधियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता’ की नीति के अनुरूप हर आपराधिक तत्व पर सख्त कार्रवाई की जाए।
अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले करने में सफल हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अवैध पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बरामदगी की सूची तैयार कर विधिक कार्यवाही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ पुलीस कर रही हैं। उनसे यह भी जानकारी ली जा रही है कि इनके और कौन-कौन से साथी सक्रिय हैं तथा इनके अपराध जगत में किस प्रकार के नेटवर्क हैं। आवश्यकतानुसार और गिरफ्तारियां भी की जाएँगी।आम जन को चाहिए कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस को जानकारी दे व सहयोग करें। आपकी एक छोटी सी सूचना भी किसी बड़ी घटना को रोक सकती है। हम सबका लक्ष्य है – जनपद गोरखपुर और आसपास का इलाका अपराध मुक्त और सुरक्षित बने।
थाना पिपराइच पुलिस, कुशीनगर पुलिस और एसओजी टीम को सफलता उनके साहस, त्वरित निर्णय और आपसी समन्वय का परिणाम है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही हो। उनके आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त कर अवैध संपत्तियों की भी जांच की जाएगी। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में अपराधियों को सिर उठाने का मौका नहीं मिलेगा।प्रदेश पुलिस अपराध और अपराधियों पर पूर्ण नियंत्रण के लिए कटिबद्ध है। जनता को निश्चिंत होकर जीवन यापन करने का अधिकार है,यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करें।”
गोरखपुर और कुशीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने न केवल अपराधियों की कमर तोड़ दी है, बल्कि साफ संदेश भी दिया है कि अपराध करने वालों के लिए कानून से बच निकलना असंभव है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की इस स्पष्ट बाइट से यह बात और भी मजबूत होती है कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शने वाली नहीं है।

