
कुशीनगर
कस्बा में जाम लगने से मिलेगी राहत
शहर की ओर आने वाले विभिन्न मार्गों से वाहनों का पार्किंग स्थल सहित वाहन कलर एवं क्षमता का हुआ निर्धारण
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की पूर्व में बैठक दौरान पडरौना व कसया में जाम से निजात व यातायात व्यवस्था के सुदृढीकरण हेतु ई-रिक्शा रूट निर्धारण करते हुए ई-रिक्शा संचालन कराये जाने हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया था ,जिसके उपरान्त ई-रिक्शा चालक एसोसिएशन, नगर पालिका पडरौना, परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त रिपोर्ट का अवलोकन किया गया, तथा अवलोकन के उपरान्त ई-रिक्शा रूट निर्धारण के नियमों का कड़ाई से पालन करने व कराने हेतु आदेशित किया गया है।
ई-रिक्शा रूट निर्धारण/पार्किंग का विवरण (पडरौना)अंतर्गत रूट का निर्धारण, पार्किंग स्थल, रिक्शा का कलर एवं क्षमता का निर्धारण किया गया है।
कसया कुबेरस्थान की ओर से पडरौना की तरफ जाने वाले ई- रिक्शा बड़ी नहर के बाद ट्रेड्स माल के पास तक जायेंगे और उसी रास्ते वापस आयेंगे, सफेद रंग। पार्किंग स्थल- ट्रेड्स माल के पास, क्षमता 100 । कठकुईया की तरफ से पडरौना आने वाले ई-रिक्शा कठकुईयां मोड़ स्टैण्ड तक आयेंगे और उसी रास्ते वापस जायेंगे। (लाल रंग), पार्किंग स्थल ब्लाक के पास कठकुईया मोड़, क्षमता 200 ।
खिरकिया की तरफ से पडरौना आने वाले ई रिक्शा, अम्बे चौक तक आयेंगे और उसी रास्ते से वापस जायेंगे।(हरा रंग), पार्किंग स्थल-अम्बे चौक के पास, क्षमता 250 । मंसाछापर की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा दरबार रोड तक आयेंगे और उसी रास्ते वापस जायेंगे। (नीला रंग), पार्किंग स्थल – दरबार रोड के बगल में क्षमता 400 । रामकोला खड्डा की तरफ से पडरौना आने वाले ई-रिक्शा बाबली चौक तक आयेंगे और वही से वापस जायेंगे।
(पीला रंग), पार्किंग स्थल-बावली चौक के पास सड़क किनारे,क्षमता 400 । तथा
कस्बा पडरौना के 5 किलोमीटर के अन्तर्गत सिटी सेवा क्षमता-50
ई-रिक्शा रूट निर्धारण/पार्किंग का विवरण (कसया)
रविन्द्रनगर की ओर से कसया की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा पडरौना रोड आरा मशीन पुलिया (निकट फल मण्डी कसया) तक जायेंगे और उसी स्थान से वापस आयेंगे। कलर (काला रंग), पार्किंग स्थल फल मण्डी कसया, 100 अनुमति क्षमता।
कुशीनगर मन्दिर की ओर से रोडवेज कसया की तरफ आने वाले ई-रिक्शा गोरखपुर रोड बिनेट क्लब के पास तक आयेंगे और उसी स्थान से वापस जायेंगे। कलर (गुलाबी रंग)
पार्किंग स्थल -बिनेट क्लब कसया, क्षमता 200 । सपहा की तरफ से कसया आने वाले ई-रिक्शा सपहा पेट्रोल पम्प के पास तक आयेंगे और उसी रास्ते से वापस जायेंगे। पार्किंग स्थल सपहा पेट्रोल पम्प के पास, क्लर (भूरा रंग), क्षमता 100 ।
देवरिया की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा, देवरिया रोड फ्लाई ओवर के पास स्थित पार्किंग तक आयेंगे और उसी रास्ते से वापस जायेंगे। कलर (नारंगी रंग) पार्किंग स्थल -ओवर ब्रिज देवरिया रोड के पास
क्षमता 100 । निर्धारित की गई है।
