



कुशीनगर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार ने उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी के हवाले से बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य के पते पर भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत 127 पंजीकृत राजनैतिक दलों (आर०यू०पी०पी०) जिनके द्वारा पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23 और 2023-24) के वार्षिक लेखापरीक्षित खाते (Annual Audited Accounts) निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत नहीं किये जाने तथा वर्ष 2019 से अब तक पिछले 06 वर्षों में आयोजित विभिन्न निर्वाचनों में प्रतिभाग तो किया गया है, परन्तु निर्धारित समयावधि अर्थात विधानसभा चुनावों के मामले में 75 दिनों के भीतर और लोकसभा चुनावों के मामले में 90 दिनों के भीतर निर्वाचन व्यय विवरणी (Election Expenditure Report) दाखिल नहीं किये जाने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी* कर नोटिस को दलों के नाम सहित व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
आयोग के उक्त निर्देश के क्रम में कार्यालय द्वारा उक्त 127 पंजीकृत राजनैतिक दलों (आर०यू०पी०पी०) को ‘कारण बताओ नोटिस की प्रति पार्टी के पंजीकृत पते पर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रेषित की गई है।
जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित 01 पार्टी अपना दल यूनाइटेड पार्टी* – ग्राम सिसवा पोस्ट कसया जनपद कुशीनगर को नोटिस जारी की गई है।
मां0 आयोग द्वारा पंजीकृत राजनैतिक दलों (आर०यू०पी०पी०) को जारी ‘कारण बताओ नोटिस की (मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा निर्गत पत्र सहित) प्रति एवं आयोग का उक्त पत्र पार्टी को प्राप्त कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
