
कुशीनगर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी के निर्देशानुसार में“श्री अन्न (मिलेट्स) रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, रविन्द्रनगर में किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, शिक्षकों, छात्रों एवं आम नागरिकों को “श्री अन्न”(मिलेट्स) के उपयोग, पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ तथा इसके आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाव से परिचित कराना है। इस अवसर पर उपस्थित जनों को विभिन्न प्रकार के मिलेट्स व्यंजनों (रेसिपी) की जानकारी दी जाएगी तथा इनके प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कृषि विभाग, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पोषण युक्त आहार के रूप में मिलेट्स को बढ़ावा देना और उपभोक्ताओं में इसके प्रति जागरूकता फैलाना है।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों, छात्र-छात्राओं, महिला समूहों, रसोइयों एवं नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की गई है।
