
विलेज फास्ट टाइम्स न्यूज़ / कुशीनगर।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने रविवार को थाना कोतवाली हाटा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों व मिशन शक्ति केन्द्र की विस्तार से समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक व सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी धनतेरस, दीपावली व छठ पर्व को देखते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
एसपी ने मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना, बन्दीगृह व थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत रखे रजिस्टरों की गहन जांच कर पाई गई कमियों को शीघ्र सुधारने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि महिला अपराध, गो-तस्करी, शराब तस्करी और जनसुनवाई मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसपी ने थाना परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाए रखने और करप्शन पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
👉 एसपी के निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में दिखी सतर्कता, त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए पुख्ता निर्देश।











