
विलेज फास्ट टाइम्स, जनपद कुशीनगर
दिनांक — 28.12.2025
जनपद कुशीनगर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के लिए अब *“छूट” नहीं, “चोट” की नीति लागू है। जिले में अपराधियों के मन में भय और आमजन में भरोसा कायम करने के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने गाली-गलौज, गलत नारेबाज़ी और जन-अनुशासन भंग करने वाली हरकतों में लिप्त 05 युवकों को रंगे हाथों दबोचकर सीधा सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस की यह तत्परता संदेश दे रही है— “कानून के खिलाफ कदम बढ़ाओगे, तुर्कपट्टी पुलिस तुरन्त रोक लगाएगी।”
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर धारा 170/126/135 BNS के तहत कठोर कार्रवाई की गई है। ये युवा सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र भाषा और भड़काऊ नारेबाज़ी कर माहौल बिगाड़ने की जुगत में लगे थे, परंतु पुलिस की पैनी नज़र और सतर्कता के आगे उनकी ‘शह का खेल’ कुछ ही पलों में ‘मात’ में बदल गई।
गिरफ्तार अभियुक्तगण — नामों की सूची दिखाती है कि कानून सबके लिए एक है
अमित ठाकुर पुत्र नन्दलाल ठाकुर, साकिन सरिसवा
सूरज सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह, साकिन सरिसवा
रितिक सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह, साकिन सरिसवा
शाहिल सिंह पुत्र विजय सिंह, साकिन खिरिया
अनुज सिंह पुत्र रामनिवास सिंह, साकिन खिरिया
(सभी थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर के निवासी)
कानून का डंडा चलाने वाली दमदार टीम
थानाध्यक्ष — श्री स्वतंत्र कुमार सिंह
उ0नि0 — श्री संतोष कुमार
का0 — आलोक कुमार
का0 — प्रवीण यादव
का0 — अशोक प्रजापति
थाना तुर्कपट्टी की इस निर्णायक कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि “जुबान से जहर उगलोगे, माहौल बिगाड़ोगे— तो जेल की सलाखें तुम्हारा इंतज़ार कर रही हैं।”
जिले में कानून व्यवस्था के खिलाफ बगावत करने वालों को अब चेतावनी— “तुर्कपट्टी में अराजकता नहीं, अनुशासन का कानून चलता है!”
