
विलेज फास्ट टाइम्स | जनपद कुशीनगर
दिनांक: 08 फरवरी 2026
जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मारपीट से जुड़े गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कानून के प्रति सख्त संदेश दिया है। वहीं, विधि के विरुद्ध कार्य में संलिप्त एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 08.02.2026 को थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 394/2025, धारा 109, 115(2), 352, 351(2), 324(4), 118(1) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र साधू प्रसाद, निवासी ग्राम बांसगांव खास, थाना विशुनपुरा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। यह अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस कार्रवाई के दौरान इस प्रकरण में संलिप्त एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है, जिसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराध चाहे जिस स्तर का हो, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
इस प्रभावशाली कार्रवाई को थाना विशुनपुरा के थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार राय, कांस्टेबल दीपक मौर्य एवं कांस्टेबल रामअनुज विश्वकर्मा शामिल रहे। पुलिस टीम की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
जनपद पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कुशीनगर पुलिस अपराधमुक्त समाज की दिशा में पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह कार्रवाई स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
