
कुशीनगर:
जनपद कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पडरौना के अंतर्गत स्थित सिधुआ चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई 15 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश के तहत की गई।
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक आकाश सिंह, रामलाल यादव, दीपक यादव तथा कांस्टेबल उमेश यादव, सूरज कुमार मौर्य, अंगद यादव और विशाल सिंह शामिल हैं। सभी को पुलिस लाइन कुशीनगर में तैनाती के लिए निर्देशित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार यह कदम चौकी क्षेत्र में अनुशासन एवं कार्यप्रणाली में सुधार लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। एसपी कुशीनगर ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय स्तर पर आगे की जांच भी की जाएगी।
(स्रोत: सोशल मीडिया सेल, पुलिस कुशीनगर)
