

विलेज फास्ट टाइम्स | लखनऊ ब्यूरो
लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सक्रियता और प्रभाव का एक सशक्त दृश्य देखने को मिला, जब मंडल अध्यक्ष फूलवती चौहान जी के नेतृत्व में लखनऊ की वरिष्ठ अधिवक्ता जया सिंह, सुल्तानपुर की प्रख्यात समाजसेविका सुषमा श्रीवास्तव के साथ एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी एवं कुशीनगर के लोकप्रिय विधायक आदरणीय पी.एन. पाठक जी से शिष्टाचार भेंट की।
यह मुलाकात केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक सशक्त करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनपद कुशीनगर सहित पूर्वांचल की जमीनी समस्याओं को सीधे सरकार के समक्ष रखने का सशक्त प्रयास रही। प्रतिनिधिमंडल ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
राज्य मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम जी ने महिला मोर्चा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि निर्णायक भूमिका भी देता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला हितों से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
वहीं कुशीनगर के लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक जी ने कहा कि महिला मोर्चा भाजपा की रीढ़ है। जमीनी स्तर पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और मजबूत हुआ है और इसका सीधा लाभ समाज को मिल रहा है। उन्होंने कुशीनगर के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक रुख दिखाया।
मंडल अध्यक्ष फूलवती चौहान जी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा अब सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि परिवर्तन की आवाज बन चुका है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर पूनम जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश (कुशीनगर) ने कहा कि यह मुलाकात संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में महिला मोर्चा और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के पथ पर अग्रसर होगा।
यह भेंट भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, महिला नेतृत्व की बढ़ती ताकत और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश देती है।
