
स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी हेतु आमजन को किया जाएगा प्रोत्साहित
कुशीनगर उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा में आयोजित यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की भांति दिनांक 09 से 18 अक्टूबर 2025 के दौरान प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला आयोजित किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए है, जिससे कि हस्तशिल्पियों कारीगरों / उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित किए जा रहे उत्पादों को विपणन एवं दीपावली महापर्व के अवसर पर आम जनमानस को स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी हेतु प्रोत्साहित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि उक्त स्वदेशी मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, सी०एम० युवा, ओ.डी.ओ.पी. विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभार्थियों, वित्त पोषित इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों व अन्य उत्पादकों को निःशुल्क स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त यू०पी०आई०टी०एस०- 2025 में उ०प्र० राज्य के जिन विभागों द्वारा राज्य सरकार द्वारा संचालित जन उपयोगी योजनाओं/कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया था, के भी स्टॉल यथाउपलब्धता / यथा संभव लगवाया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम को उल्लास पूर्ण एवं रोचक बनाए जाने हेतु स्थानीय स्तर संस्कृति विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय एवं सहयोग से सामाजिक तथा संस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उक्त मेले का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोतवाली पडरौना में दिनांक 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक किया जाना सुनिश्चित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे होंगे।
