
जनपद कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में चोरी हुए वाहन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक थाना तमकुहीराज क्षेत्र से ट्रक संख्या UP 53 ET 2357 चोरी होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मु0अ0सं 324/2025 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के आधार पर वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया।
दिनांक 16 सितंबर 2025 को तमकुहीराज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी हुए ट्रक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज कुशवाहा पुत्र प्रमोद कुशवाहा निवासी भरपटिया थाना पटहरेवा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चोरी हुए वाहन को बरामद कर लिया गया है। इस सफलता के बाद पुलिस प्रशासन ने टीम की सराहना की है और स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कुशीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वाहन चोरी के अभियुक्त सूरज कुशवाहा ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से ट्रकों की चोरी करता है। पहले वे कुशीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रेकी कर सुनसान सड़कों, पार्किंग स्थलों और लॉजिस्टिक हब्स पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाते हैं। चोरी के बाद ट्रक को तुरंत बिहार ले जाकर बेच दिया जाता है। सूरज कुशवाहा ने स्वीकार किया कि 15 सितंबर 2025 को चोरी हुआ ट्रक (UP 53 ET 2357) भी इसी तरीके से चुराया गया था।तमकुहीराज थाने में मु0अ0सं 324/2025 धारा 303(2), 317(2), 351(2), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने सूरज कुशवाहा पुत्र प्रमोद कुशवाहा निवासी भरपटिया, पटहरेवा, कुशीनगर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने चोरी की एक ट्रक बरामद की, जिसका नंबर UP 53 ET 2357 है।
तमकुहीराज पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। टीम में शामिल थे प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला
उप निरीक्षक महेश मिश्रा हेड कांस्टेबल रामानंद यादव इनकी टीम ने कुशलता और तत्परता से कार्य करते हुए अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

