
विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर
दिनांक – 08 नवंबर 2025
जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तमकुहीराज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित एवं ₹25,000 के पुरस्कार घोषित अभियुक्त मतलूब पुत्र अयूब निवासी एचएन 120 दड़ियाल मुस्तकीम थाना टांडा, जनपद रामपुर (उ.प्र.) को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त मु.अ.सं. 45/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 120 बी भादवि से संबंधित प्रकरण में वांछित था। पुलिस टीम ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोचा।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मतलूब का आपराधिक इतिहास लंबा है और वह विभिन्न जनपदों में गोवध से संबंधित कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है। उसके विरुद्ध कानपुर देहात, रामपुर और उन्नाव जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम के कई संगीन प्रकरण शामिल हैं।
इस सफलता को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा महत्वपूर्ण बताया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे:
थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव, कांस्टेबल जयनन्द यादव एवं रविशेख प्रजापति थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर।
पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना का माहौल है।
(विलेज फास्ट टाइम्स – जनपद कुशीनगर)
