
कुशीनगर
वर्ष 2025-26 हेतु विभागवार अंतिम वृक्षारोपण लक्ष्य निर्धारित
वृक्षारोपण महा अभियान अंतर्गत जनपद में एक ही दिन 3972500 का होगा पौधरोपण
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शासकीय पत्र के क्रम में बताया कि दिनांक 13.01.2025 द्वारा वर्ष 2025-26 में 35 करोड पौधरोपण का लक्ष्य कुशीनगर में निर्धारण किया गया था, परन्तु अब वर्ष 2025-26 में 37 करोड पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारण किया गया है। जिसके सापेक्ष जनपद कुशीनगर हेतु वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य 26 वृक्षारोपण से सम्बन्धित विभागों का वर्ष 2025 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारण किया गया है।
जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति द्वारा अंतिम आवंटित लक्ष्य के क्रम में बताया कि वन विभाग द्वारा 1049600, पर्यावरण विभाग द्वारा 149000, ग्राम्य विकास विभाग हेतु 1571000,राजस्व विभाग हेतु 132000,पंचायती राज विभाग हेतु 160000, नगर विकास विभाग हेतु 46000, लोक निर्माण विभाग हेतु 11000, सिचाई एवं जल संसाधन हेतु 5500, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति हेतु 5500, रेशम विभाग हेतु 42000, कृषि विभाग हेतु 513040, पशुपालन विभाग हेतु 6000, सहकारिता विभाग हेतु 7000, उद्योग विभाग हेतु 8000, ऊर्जा विभाग हेतु 4620, माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु 10000,बेसिक शिक्षा हेतु 16000, प्राविधिक शिक्षा हेतु 5000,उच्च शिक्षा हेतु 18000,
श्रम विभाग हेतु 2300,स्वास्थ्य विभाग हेतु 9000, परिवहन विभाग हेतु 2200, उद्यान विभाग हेतु 194000, पुलिस विभाग हेतु 5740, तथा रेलवे विभाग,रक्षा विभाग, आवास विकास विभाग, औद्योगिक विकास विभाग को शून्य निर्धारित किया गया है इस प्रकार जनपद में कुल 3972500 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने उपरोक्त निर्धारित लक्ष्य के सम्बन्ध में सभी संबंधित से अपेक्षा की है कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करते हुए, शासनादेश में दिये गये निर्देशों का कढाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी संबंधित को निर्देशित किया है कि आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अग्रिम मृदा कार्य हेतु स्थल चयन कर चयनित स्थलों की सूची तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग, कुशीनगर के कार्यालय को उपलब्ध कराये ताकि ससमय पी०एम०एस० पोर्टल पर अपलोड फीडिंग की कार्यवाही की जा सकें, तथा वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु वृक्षारोपण कार्ययोजना प्रभागीय वनाधिकारी, कुशीनगर को तत्काल प्रस्तुत करें।
वृक्षारोपण महा अभियान -2025 के अनतर्गत प्रदेश में एक ही दिवस दिनांक 09 जुलाई 2025 को 37 करोड पौधरोपण किया जाना है, जिसमें कुशीनगर जनपद का पौधरोपण लक्ष्य 3972500 है, जिसे एक ही दिवस दिनांक 09 जुलाई 2025 को पौधरोपण किया जाना है।
उन्होंने ये भी निर्देशित किया है कि उपरोक्त आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष एक ही दिन 09 जुलाई 2025 को 3972500 पौधरोपण कार्य को सफलता पूर्वक कराना सुनिश्चित करें।