
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला आबकारी अधिकारी की उपस्थिति में ओएशिस के प्रतिनिधि एवं समस्त आबकारी निरीक्षक के साथ देशी शराब दुकानों, कम्पोजिट दुकानों एवं मॉडल शॉप दुकानों के अनुज्ञापियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अनुज्ञापियों द्वारा पी.ओ.एस. मशीन संबंधी समस्याओं से अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा पोर्टल प्रतिनिधि को उक्त समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी अनुज्ञापियों को यह भी निर्देशित किया गया कि उनकी दुकानों से मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री केवल पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा,जिला आबकारी अधिकारी सुवाष चन्द्र,
आबकारी निरीक्षक गण-दिनेश कुमार, संतोष सिंह, अरूण कुमार, विनय सरोज, दिनेश पाण्डेय
अनुज्ञापी गण- भुवनेश्वर जायसवाल, अरविंद कुमार, विजय जायसवाल, मलिक तिवारी, अमित सिंह, साधू शरण आदि उपस्थित रहे।


