
परंपरागत रूप से त्यौहार को मनाने की किया अपील।
आगामी त्योहारों को आपस में मिल जुल कर मनाए, यही हमारे देश एवं जनपद की परम्परा रही है – डीएम
धार्मिक कार्यों में अश्लीलता का कोई स्थान नहीं- डीएम
सोशल मीडिया पर फैलाए गए अफवाहों पर ध्यान न दें – एएसपी
कुशीनगर
आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के हेलो जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांन्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने एडिशनल एसपी के साथ आज कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों, विभिन्न सम्प्रदाय के धर्मगुरूओं एवं जनपद के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ बैठक किया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहां की अधिकारी का हर समय एक्टिव रहे आने वाले त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में सौंपी गई जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए अपने अपने क्षेत्रों से फीड बैक अवश्य प्राप्त कर लें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके। उन्होंने त्योहारों के दृष्टिगत बाजारों में लगने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं द्वारा किए जाने वाले यात्रा के दृष्टिगत पुलिस विभाग को चौकन्ना रहते हुए छोटी छोटी बातों पर ध्यान रखें जाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी छोटी बाते भीड़ में भगदड़ का कारण बन जाती है। उन्होंने कहा कि चेहल्लुम के अवसर पर 76 ताजियों एवं 56 स्थानों पर जुलूस निकलेगी जिसके लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित विभागों की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने साफ सफाई हेतु डीपीआरओ सहित सभी ईओ को निर्देशित किया गया उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का दायित्व है कि हमारे नागरिक अच्छे वातावरण में त्योहारों को मनाएं ।फूहड़ता अश्लीलता धार्मिक कार्यों में इसका कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम सहित सीओ को निर्देशित किया कि किसी भी जुलूस में अश्लील गाने नहीं बजेंगे इसका संकल्प पत्र सभी आयोजकों से ले लिया जाय,ताकि बाद में कोई बहानेबाजी न कर पाए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी डीजे ऑपरेटरों से भी वार्ता कर ली जाय कि उसके पास अश्लील गाने न हों।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक बार सभी रूट का मैपिंग करा लिया जाय, तथा रूट अंतर्गत आने वाले आबकारी दुकानों से संबंधित भी आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को समझता है त्योहार नागरिकों का है और नागरिकों का कर्तव्य है कि परंपरागत तरीके से ही मनाएं, कोई समस्या नहीं आएगी। उन्होंगा आगाह भी किया कि शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने उक्त सभी त्यौहार को पारिवारिक माहौल में मनाए जाने हेतु जनपदवासियों से अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर कार्य करना है, उन्होंने बड़े बुजुर्गों प्रबुद्ध जनों से अपेक्षा करते हुए कहा की बच्चों को समझाएं और आपस में मिल जुल कर कार्य करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ढीले तारो को लेकर अधि0 अभि0 विद्युत को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आगामी त्योहारों पर सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि आशा है सभी लोग आपसी सौहार्द एवं आपसी सामंजस्य से त्योहार को सकुशल मनाएंगे।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उक्त त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन की ओर से समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर लिया गया है।आप सभी से अपेक्षा है कि सुरक्षित वातावरण में खुशियों के साथ अपने त्योहारों को मनाए। सोशल मीडिया पर विशेष रूप से नजर रखी जाये। अनावश्यक एवं भड़काऊ पोस्ट शेयर करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंनें उपस्थित सभी लोगों से कहा कि शासन के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्धजनों, धर्मगुरूओं ने जिले में अनेकता में एकता, अमन-चैन एवं आपसी सौहार्द कायम रखने पर अपने- अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर से आश्वासन दिया कि वे शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि जनपद में प्यार और भाईचारा बनाये रखें। उन्होंने प्रशासन को आश्वस्त किया कि जिले में अमन-चैन सदैव बरकरार रहेगा।


बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा,अपर जिलाधिकारी न्याययिक प्रेम कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी गण, समस्त सीओ, थानाध्यक्ष, सभी ईओ, सहित संबंधित अधिकारी गण व विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरु मौजूद रहे।
