


कुशीनगर जनपद के कसया तहसील क्षेत्र में भूमि विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी पटे की जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा उन्हें आजीविका चलाने के लिए पट्टे पर जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन क्षेत्र के दबंग भूमाफिया धीरे-धीरे इन जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। आरोप यह भी लगाया गया कि कई बार तहसील और स्थानीय प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
जमीन पर अवैध कब्जे से ग्रामीणों की आजीविका संकट में है। कई परिवार खेती नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें रोज़गार के लिए पलायन तक करना पड़ रहा है। महिलाओं ने भी डीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई न हुई तो वे अपने बच्चों के साथ धरना देने को मजबूर होंगी।
डीएम को सौंपे गए पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल भूमि माफियाओं के कब्जे से उनकी जमीन मुक्त कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गरीबों और भूमिहीनों को जमीन देती है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें, लेकिन भूमाफियाओं की दबंगई और अधिकारियों की लापरवाही से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कुशीनगर पटे के जमीन पर कब्जा दिलाने को लेकर डीएम को सौपा पत्र तहसील कसया क्षेत्र में ग्रामीणों के पटे क्षके जमीन पर भूमि माफियाओं का कब्जा जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
