
कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोरवन में पुलिया के नीचे मिली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना का खुलासा करते हुए रामकोला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला 16 अगस्त 2025 का है, जब मृतका का शव पुलिया के नीचे बरामद हुआ था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों—निलेश पुत्र जितेंद्र निवासी भूषण कॉलोनी, कस्बा रामकोला तथा प्रिंस कुमार पुत्र नंदू हरिजन निवासी बैरिया, रामकोला—को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी निलेश ने स्वीकार किया कि उसका मृतका से प्रेम-प्रसंग था, लेकिन जब लड़की किसी और युवक से बातचीत करने लगी तो वह नाराज हो गया। इसी नाराजगी में उसने मुलाकात के बहाने पीड़िता को बुलाया और विवाद होने पर चाकू से उसकी हत्या कर दी। बाद में अपने साथी प्रिंस कुमार के साथ मिलकर शव को पुलिया के नीचे छुपा दिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द्र भट्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि निलेश का मृतका से प्रेम-प्रसंग था। इसी बीच मृतका किसी और लड़के से बात करने लगी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर निलेश ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया और वाद-विवाद होने पर चाकू से मारकर हत्या कर दिया और अपने साथी प्रिंस कुमार के साथ मिलकर शव को पुलिया के नीचे छुपा दिया था। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेश चन्द भट्ट की बाईट
