

कुशीनगर
जनपद में खोले जाने हेतु की जाएगी पहले – डीएम
कलेक्ट्रेट परिसर में शहीद स्मारक की शीघ्र होगी स्थापना – डीएम
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज जिला सैनिक बन्धु की बैठक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा पिछली बैठक दिनांकः 26 अगस्त 2025 का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त आख्या के सम्बन्ध में अवगत कराया गया जिसमें 04 प्रकरण निस्तारित हो चुके है तथा प्राप्त आख्या के आधार पर उसकी समीक्षा की गयी, तदुपरान्त बैठक की कार्यवाही शुरु की गयी जिसमें कुल 41 पूर्व सैनिक/ विधवाएं उपस्थित थे। जिसमें कुल 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए तथा जो जमीनी विवाद, अवैध कब्जा, न्यायालय में विचाराधीन, गन लाईसेंस एवं वेलफेयर से सम्बन्धित थे। जिसको जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशि किया गया
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि इस बैठक को और विस्तारित किया जाय, जिससे कि सैनिक बंधुओं को अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद में कैंटीन की सुविधा नहीं है तो यदि पात्रता की श्रेणी में जनपद आता है तो इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में शहीद स्मारक की स्थापना की जा रही है जिसके लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, उम्मीद है शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बैठक का दायरा बढ़ाए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया कि बैठक का उद्देश्य सैनिक बंधुओं/आश्रितों को सेवा संबंधित समस्याओं सहित और क्या क्या किया जा सकता है इस पर भी मंथन किया जाय, उन्होंने कहा कि बैठक में विकास विभाग संबंधित मामले को भी रखा जाना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जो भी मामले न्यायिक स्तर पर लंबित हैं या जो जनपद क्षेत्र/प्रदेश के बाहर के हैं ऐसे मामलों के निस्तारण करना कठिन है।
बैठक में गुन्जन द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर, मेजर महेश कुमार बर्नवाल, सुनील कुमार यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी, डा० र्धमेन्द्र यादाव, क्षेत्राधिकारी सदर,सूबेदार एस०के० हुड्डा, 50 यूपी०एनसीसी, पडरौना, कुशीनगर, आदि के अलावा सम्मानित पूर्व सैनिक कैप्टन लाल बहादुर, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पाण्डेय, नायक अनिल सिंह एवं अन्य पूर्व सैनिक/ विधवाएं उपस्थित थे।
उक्त बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रभाकर नाथ तिवारी, क०सहायक,राजेश कुमार गुप्त, श्रीमती धर्मशीला देवी, जालंधर प्रसाद एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
