
जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विशुनपुरा थाना पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 313/2025 धारा 78/50 भा0न्या0सं0, 7/8 पाक्सो एक्ट तथा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम में वांछित चल रहे आरोपी शाहिल अली पुत्र हैदर अली, निवासी पड़रौन मडुरही, थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार 18 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।यह कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।पुलिस ने शाहिल अली पुत्र हैदर अली निवासी पड़रौन मडुरही थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस टीम द्वारा की गई है जिसमें प्र0नि0 आनंद गुप्ता और अन्य अधिकारी शामिल थे।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 आनंद गुप्ता, व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, हे0का0 संतोष चौरसिया और का0 विपिन शामिल थे, जिन्होंने कुशीनगर के विशुनपुरा थाने में कार्रवाई की।
