
कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बास गांव टोला तिलंगवा पट्टी से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला लगभग एक माह से लापता है और परिजनों के अथक प्रयासों के बावजूद उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।लापता महिला के तीन छोटे बच्चे—शिवम् (7 वर्ष), शिवनी (5 वर्ष) और सोहन (2 वर्ष)—अपनी मां की तलाश में दिन-रात रोते रहते हैं। मासूम बच्चों की यह हालत देखकर परिवारजन ही नहीं, बल्कि पूरा गांव भी गमगीन माहौल में डूबा हुआ है। बच्चों की रुलाई और मासूम सवालों ने परिजनों की चिंता और बढ़ा दी है।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने रिश्तेदारी से लेकर आसपास के सभी इलाकों में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार थक-हारकर उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर दी। परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने भी आक्रोश जताते हुए कहा कि पुलिस को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द से जल्द लापता महिला को ढूंढकर सुरक्षित घर पहुंचाना चाहिए। परिजनों का कहना है कि यदि महिला को शीघ्र बरामद नहीं किया गया तो तीन छोटे बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा।
👉 इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को चिंता और दहशत में डाल दिया है।
