
विलेज फास्ट टाइम्स
जनपद कुशीनगर
दिनांक: 05.01.2026
जनपद कुशीनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई एक बार फिर मानवता की मिसाल बनी है। थाना विशुनपुरा मिशन शक्ति टीम ने महज कुछ घंटों के भीतर 07 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा दिनांक 05 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 10 बजे थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र से अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया। मिशन शक्ति टीम ने सोशल मीडिया, स्थानीय सूचना तंत्र एवं मानवीय दृष्टिकोण का उपयोग करते हुए दुदही क्षेत्र से बच्चे को सुरक्षित खोज निकाला।
भारतीय कानून के अनुसार, नाबालिग बच्चों की सुरक्षा राज्य की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत किसी भी गुमशुदा बच्चे की तत्काल तलाश और संरक्षण सुनिश्चित करना अनिवार्य है। विशुनपुरा पुलिस ने इस अधिनियम की मंशा के अनुरूप तत्परता दिखाते हुए न केवल बच्चे को सुरक्षित बरामद किया, बल्कि उसे भावनात्मक सहयोग देते हुए परिजनों तक सकुशल पहुँचाया।
बच्चे को पाकर परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू छलक उठे। उन्होंने थाना विशुनपुरा पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि कुशीनगर पुलिस केवल कानून की रक्षक ही नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशील प्रहरी भी है।
बरामदगी/सुपुर्दगी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष श्री विनय कुमार मिश्रा,
व0उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह,
उ0नि0 ललिता वर्मा,
उ0नि0 दिग्विजय सिंह,
म0का0 स्वर्णिमा सिंह,
का0 गौरव यादव
(थाना विशुनपुरा, जनपद कुशीनगर)
मिशन शक्ति—सुरक्षा, संवेदना और भरोसे का नाम।
