
दुदही/ कुशीनगर
कुशीनगर जिले के दुदही विकासखंड के बड़हरा बुजुर्ग में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक यात्रा का संयोजन महंथ शिवानंद हॉस्पिटल के डा. राजन सिंह ने किया, जबकि नेतृत्व माननीय राजेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बीज निगम (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) ने किया।
यात्रा में हजारों की संख्या में राष्ट्रवादी संगठनों के सदस्य, ग्रामीण व गणमान्य लोग शामिल हुए। हर हाथ में तिरंगा, वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह तिरंगा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम और मां भारती की श्रद्धा में एक अनूठा समर्पण रही।
इस अवसर पर भाई नवीन ओझा, राजेंद्र सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, संदीप वर्मा, हिंदूवादी राजन ब्याहुत, सुनील कुमार श्रीवास्तव (ग्राम प्रधान), बिट्टू सोनी, राकेश वर्मा, अनुराग राय, महिला समाजसेवी डा. निधि सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्षा पिंकी शर्मा, सपना सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां सभी ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
