
विशुनपुरा जनपद कुशीनगर से विनय कुमार पाठक की खास रिपोर्ट
कुशीनगर जिले के बिशनपुरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग हिन्दू लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, जबरन धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपीयों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
कुशीनगर के थाना विशुनपुरा पर पीड़िता के पिता द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया की वादी की नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 14 वर्ष को सद्दाम अली पुत्र मजहब अली निवासी बैकुंठपुर कोठी थाना विशुनपुरा द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना विशुनपुरा पर मु0अ0सं0-243/2025 पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा पीड़िता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 04.08.2025 को विशुनपुरा पुलिस टीम द्वारा पीड़िता का सकुशल बरामदगी करते हुए कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछ-ताछ का विवरण
पूछ-ताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त सद्दाम द्वारा मजहब अली व कलमा के सहयोग से भगाया कर धर्म परिवर्तन कराया गया तथा अभियुक्त सद्दाम द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 243/2025 धारा 137(2),87,64,352,351(2) BNS व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि-विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021
गिरफ्तार अभियुक्तगण
सद्दाम पुत्र मजहब अली निवासी बैकुण्ठपुर कोठी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर मजहब अली पुत्र इमामुद्दीन निवासी बैकुण्ठपुर कोठी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर कलमा पत्नी मजहब अली निवासी बैकुण्ठपुर कोठी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 अनिल सिंह यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर उ0नि0 दीपक सिंह थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर का0 महेन्द्र यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर का0 रत्नाकर सिंह थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर म0का0 कोमल त्रिपाठी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम की सराहना की है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
