
तमकुही राज कुशीनगर से अमित कुमार कुशवाहा की खास रिपोर्ट
कुशीनगर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार 10 सितंबर 2025 को थाना पटहेरवा क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन तस्कर घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए। इनके कब्जे से 26 गोवंश, एक कंटेनर वाहन, तीन अवैध तमंचे, कारतूस, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।

ऐसे हुआ घटनाक्रम
पुलिस टीमों को सूचना मिली कि पशु तस्कर कंटेनर वाहन से गोवंश बिहार ले जाने वाले हैं। इस पर थाना पटहेरवा, कसया, रामकोला, खड्डा, तरयासुजान, तमकुहीराज व स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पटहेरिया–समऊर रोड पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की।
इसी दौरान एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान तीनों तस्कर गन्ने के खेत में छिपकर फायरिंग करने लगे लेकिन मुठभेड़ में घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए।

गिरफ्तार तस्कर
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जब्बार पुत्र शरीफ लौहार निवासी भवन थाना शमशाबाद जिला आगरा, फैजान पुत्र बाबू कुरैसी निवासी घेर मर्दान खाँ थाना कोतवाली जिला रामपुर तथा नईम पुत्र रईस अहमद बंजारा निवासी काशीपुर थाना गंज जिला रामपुर के रूप में हुई। इन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
आपराधिक इतिहास
नईम : मु0अ0सं0 1642/10 धारा 4/25 आयुध अधिनियम, थाना गंज, जनपद रामपुर।
फैजान : मु0अ0सं0 43/21 धारा 11(3) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर।
जब्बार : मु0अ0सं0 120/25 धारा 10, 3(5)/325 बीएनएस, 3/5ए/5बी/8 गोबध निवारण अधिनियम, 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम व 3/24/25/7 आयुध अधिनियम, थाना तरया सुजान, कुशीनगर।
बरामद सामान
26 राशि गोवंश (बैल)
एक कंटेनर वाहन (UP21ET9916)
तीन अवैध तमंचा .315 बोर, 06 जिंदा कारतूस, 06 खोखा कारतूस
एक लकड़ी का ठीहा
एक बांका
₹2000 नगद
एक एंड्रायड मोबाइल
पुलिस टीम
इस बड़ी कार्रवाई में थाना पटहेरवा, कसया, रामकोला, खड्डा, तरया सुजान, तमकुहीराज, स्वाट व सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक व उपनिरीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने कबूल किया कि वे एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं, जो विभिन्न जनपदों से गोवंश एकत्र कर उन्हें क्रूरतापूर्वक लादकर वध के लिए बिहार ले जाते थे। इसके जरिए अवैध कमाई करते थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 239/2025, थाना पटहेरवा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
