
विलेज फास्ट टाइम्स, देवरिया
दिनांक – 06 दिसंबर 2025
सलेमपुर, देवरिया। शुक्रवार देर रात सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र का महदहा चौराहा उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गया, जब गोरखपुर एसटीएफ, देवरिया एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक खतरनाक गैंग को धर दबोचा। अपहरण और हत्या की साजिश रच रहे इन बदमाशों की योजना इतनी शातिर थी कि यदि कुछ घंटे भी देरी हो जाती तो क्षेत्र में एक बड़ी वारदात तय थी। लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने ऑपरेशन को अंजाम देकर पूरी साजिश को ध्वस्त कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के एक प्रतिष्ठित कारोबारी के अपहरण व हत्या की प्लानिंग की गुप्त सूचना एसटीएफ को मिली थी। सूचना मिलते ही देर रात तक लगातार रणनीति बनाई गई और महदहा चौराहे को घेराबंदी के लिए चुना गया। जैसे ही बदमाश बुलेट बाइक पर पहुंचे और पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अंधेरे में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी और चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। घायल बदमाश की पहचान गाजीपुर निवासी हिमांशु के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं उसके दो साथी भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस की मजबूत घेराबंदी के चलते कुछ ही मिनटों में दोनों को दबोच लिया गया।
मौके से एक बुलेट बाइक, देशी कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि गैंग किसी बड़ी वारदात
