
पडरौना /कुशीनगर रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर भठही खुर्द में 2 साल पहले ग्राम पंचायत द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था लेकिन यह शौचालय अभी तक चालू नहीं हो पाया है उसी समय ग्राम पंचायत भंग हो गई और यह क्षेत्र नगर पंचायत रामकोला में सम्मिलित हो गया इसके बाद से नगर पंचायत द्वारा इस शौचालय को चालू नहीं कराया गया है लाखों रुपए की लागत से बना यह सामुदायिक शौचालय बेकार पड़ा हुआ है समस्या के कारण स्थानीय निवासियों को बरसात के मौसम में सोच के लिए बाहर रोड पर जाना पड़ रहा है खेतों में पानी भरने के कारण लोग मजबूरन सड़क पर जा रहे हैं वार्ड के निवासी श्री यादव व सुरेंद्र यादव सहित कई लोगों ने सभासद जयप्रकाश राव से शौचालय चालू करने का अनुरोध किया है लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है ग्राम पंचायत का नगर पंचायत में सम्मिलित होने के बाद नगर पंचायत की जिम्मेदारी है कि ग्राम पंचायत के अधूरे कार्यों को पूरा कर कर जनता की समस्याओं का समाधान करें लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में मौन है और जनता परेशान है इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि वह शौचालय का सर्वे करेंगे उन्होंने आश्वासन दिया कि जो कमियां हैं उन्हें पूरा कर कर शौचालय को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा।
