
कुशीनगर जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कराये जाने हेतु जनपद के 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों का चयन किया जाना है। प्रशिक्षकों को 03 माह (प्रतिदिन 40 मिनट) तक प्रशिक्षण कार्य हेतु अधिकतम कुल धनराशि रू0 15000/- मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक प्रशिक्षक (महिला/पुरुष) जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की योग्यता प्रमाण-पत्र हो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्य करने के इच्छुक हों वे दिनांक 22 सितम्बर, 2025 तक किसी भी कार्य दिवस में अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर जिला विद्यालय निरीक्षक, कुशीनगर कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कर प्राप्त करा सकते है। इसके बाद आवेदन स्वीकर नहीं किया जायेगा।
