
🗞️ विलेज फास्ट टाइम्स कुशीनगर
04 नवम्बर 2025 |
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष (2025-26) के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष एवं महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन/ट्रायल की घोषणा कर दी गई है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आगामी 06 नवम्बर 2025 दोपहर 12 बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर में चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि चयनित पुरुष टीम प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में 10 से 13 नवम्बर 2025 तक मुरादाबाद में भाग लेगी, वहीं महिला टीम के लिए राज्य स्तरीय मुकाबले 13 से 16 नवम्बर 2025 तक बस्ती में होंगे।
क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अनुरोध किया है कि वे अपने संस्थानों के योग्य सीनियर आयु वर्ग के पुरुष व महिला हैण्डबाल खिलाड़ियों को उक्त तिथि पर समय से ट्रायल में भेजें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी आयु एवं पहचान प्रमाणित करने वाले दस्तावेज़ – विद्यालय द्वारा जारी पात्रता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
योग्य खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन/ट्रायल में शामिल किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि यह अवसर उन्हें राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका देगा।
🏆 कुशीनगर के मैदानों से अब गूंजेगा हैण्डबाल का जोश!
