
दुदही/ कुशीनगर
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दुदही ब्लॉक मुख्यालय पर आज स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभक्ति के रंग में सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) कमलेस कुमार राय और प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गोंड ने किया।
यात्रा की शुरुआत दुदही ब्लॉक मुख्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में ब्लॉक कर्मी, अधिकारी और स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। वंदे मातरम और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग से गुजरते हुए उप नगर स्थित सेनानी स्मारक पर पहुंची, जहां वीर शहीदों को नमन किया गया और उनकी शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद यात्रा पुनः ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर एडीओ पंचायत मजहरूल हक, सचिव अमरेन्द्र शाही, राजेश सिंह, प्रमोद कुमार, शिवम् गुप्ता, उदय यादव, अमरनाथ श्रीवास्तव, तारिक अली, झल्लू राम प्रधान संघ अध्यक्ष विजय सिंह हिमांशु मिश्रा कुंवारी कुशवाहा वीरेंद्र प्रसाद सोनू जायसवाल नारायण कुशवाहा ग्राम सभा प्रधान प्रतिनिधि एवं समस्त प्रधान सहित सभी ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
देशभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन ने क्षेत्रवासियों में आजादी के जज्बे और राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया।
