
कुशीनगर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाटा कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के गंभीर मामले में पति सहित दोअभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण की पहचान गोविन्द गुप्ता पुत्र प्रभु गुप्ता साकिन शीतलपुर थाना कोठीभार जनपद महराजगंज(पति) मनीष कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कुशीनगर के थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बढ़या बुजुर्ग में एक महिला रम्भा देवी पत्नी गोविंद गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी शितलापुर थाना निचलौल जनपद महराजगंज की संदिग्ध परिस्थियों में शव मिला था। जिसका पोस्टमार्टम कराकर प्रकरण में मु0अ0सं0 443/2025 पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री निवेश कटियार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में आज दिनांक 03.08.2025 को थाना को0 हाटा, स्वाट टीम तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के घटना का खुलासा करते हुए घटना में शामिल पति सहित कुल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त गोविन्द गुप्ता ने बताया कि उनकी पहली शादी 16-17 वर्ष पूर्व सीमा देवी से हुई, जिससे तीन बच्चे हैं। मणिपुर में फर्नीचर ठेकेदारी करने के दौरान गोविन्द की चार वर्ष पूर्व रम्भा देवी से दूसरी शादी हुई। दोनों पत्नियों के बीच विवाद के कारण, वे रम्भा को मणिपुर ले गए। बाद में गोविन्द फुटहिया चौराहा, गोरखपुर में रम्भा के साथ किराए के कमरे में रहने लगे। उसी मकान में पूजा यादव रहती थीं, जिनके साथ गोविन्द का प्रेम संबंध बना और एक वर्ष पूर्व तीसरी शादी की। पूजा को मथौली बाजार में किराए के कमरे में रखा। गोविन्द का झुकाव पूजा की ओर बढ़ा, और उन्होंने रम्भा से छुटकारा पाने की योजना बनाई। 01.07.2025 को रम्भा को सुकरौली में किराए के कमरे में शिफ्ट किया। मनीष कुमार गुप्ता जो गोविन्द के अधीन मणीपुर में मजदूरी करता था। मनीष आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जिसको गोविन्द ने रम्भा की हत्या के लिए 5 लाख रुपये का लालच दिया। 27.07.2025 को गोविन्द ने आगरा जाने का बहाना बनाया। जिसके बाद योजना के मुताबिक दिनांक 30.07.2025 को मनीष नें रम्भा के कमरे में जाकर लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 443/2025 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्तगण
गोविन्द गुप्ता पुत्र प्रभु गुप्ता साकिन शीतलपुर थाना कोठीभार जनपद महराजगंज(पति) मनीष कुमार गुप्ता पुत्र रामनरेश गुप्ता निवासी ग्राम शाहजहांपुर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
बरामदगी का विवरण
1-घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल लोहे का राड(खुनालुदा) 2- अपराध में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल (यूपी 52 एयू 4571) 3- दो अदद मोबाइल फोन
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह स्वाट टीम जनपद कुशीनगर मय टीम प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 शरद भारती जनपद कुशीनगर मय टीम उ0नि0 चन्द्रभूषण पाण्डेय चौकी प्रभारी सुकरौली थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर उ0नि0 संतराज यादव थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर हे0का0 मनीष गुप्ता थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर हे0का0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना को0 हाटा जनपद कुशीनगर
