
जनपद कुशीनगर में 26 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु व्यापक स्तर पर “बहु-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चौपालों के माध्यम से महिलाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और समाजसेवियों को जागरूक किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, एम्बुलेंस सेवा 108, मिशन शक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर जैसी सेवाओं के महत्व और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों के साथ-साथ साइबर फ्रॉड और अन्य अपराधों से बचाव के उपाय भी समझाए गए।
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित बहु-बेटी सम्मेलन का थानावार संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:
थाना कोतवाली पडरौना: ग्राम जरार पश्चिम टोला में आयोजित सम्मेलन में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा), 102 (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन), और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) की जानकारी विस्तार से दी गई।
थाना कुबेरस्थान: जंगल सिसवा में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों के साथ-साथ साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया। पंपलेट वितरित कर महिलाओं को जानकारी और संसाधन मुहैया कराए गए।
थाना तुर्कपट्टी: ग्राम नकटहा बसडिला में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
थाना रविन्द्र नगर धूस: ग्राम बसडिला में महिलाओं और बच्चियों को पेंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1930, 112, 181, 108, 102, 101, 1076 आदि के उपयोग और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
थाना जटहां बाजार: ग्राम कटाई भरपुरवा बेलवानिया टोला में आयोजित बहु-बेटी सम्मेलन में महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई। पेंपलेट वितरण के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई गई।
महिला थाना: कस्बा पडरौना के सुबास चौक और रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा जागरूकता के प्रति प्रशिक्षित किया गया। हेल्पलाइन नंबरों और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया गया।
थाना कसया: ग्राम झुंगवा में आयोजित सम्मेलन में महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 102, 108, 1930, 1076, 112, 1098 आदि की जानकारी दी गई और साइबर क्राइम के प्रति सजग किया गया।
थाना अहिरौली बाजार एवं कप्तानगंज: ग्राम भलूही और नगर पंचायत कप्तानगंज में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराधों से बचाव और साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
थाना कोतवाली हाटा: ग्राम अर्जुन डुमरी में चौपाल आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को महिला संबंधी अपराध, हेल्पलाइन नंबर 1090, 102, 108, 1930, 1076, 181, 1098 आदि और सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और उनका समाधान भी किया गया।
पर्यटन थाना: मुख्य मंदिर परिसर और वर्मा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराधों से बचाव के उपाय और हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी दी गई।
थाना तमकुहीराज एवं पटहेरवा: ओवर ब्रिज कस्बा तमकुहीराज और फाजिलनगर/भरपटिया में आयोजित बहु-बेटी सम्मेलन में महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और साइबर क्राइम से सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया। पंपलेट वितरित कर जागरूकता बढ़ाई गई।
थाना विशुनपुरा, बरवापट्टी, सेवरही, तरयासुजान, चौराखास, रामकोला, हनुमानगंज एवं खड्डा: इन थाना क्षेत्रों में भी मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों, साइबर क्राइम से बचाव और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनकी समस्याओं को सुना गया और समाधान के उपाय बताए गए।
जनपद कुशीनगर पुलिस मिशन शक्ति अभियान के तहत निरंतर प्रयास कर रही है कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस अभियान में उपस्थित बहु-बेटियों से कहा गया कि वे किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करें।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी महिलाओं को सुरक्षा जागरूकता की शपथ दिलाई गई और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। यह अभियान महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने, उन्हें कानूनी और सामाजिक जागरूकता से लैस करने और उन्हें सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
कुशीनगर जिले में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आयोजित बहु-बेटी सम्मेलन ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए पुलिस और प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। यह पहल न केवल महिलाओं को जागरूक करती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा भी देती है।
























