

श्रावण मास के दृष्टिगत पर “कुबेरस्थान मंदिर” में व्यापक पुलिस व्यवस्था
आस्था का सैलाब: शिवालयों में गूंजा हर – हर महादेव
कुशीनगर कुबेस्थान।सावन(श्रावण) मास के शुक्रवार की अर्द्ध रात्रि से ही भोलेनाथ के दरबार (शिवालयों) में हर-हर महादेव से गूंज उठा।कुबेरस्थान स्थित ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर में देवाधिदेव महादेव का दर्शन व जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार की अर्द्ध रात्रि से ही गौरीशंकर शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा महिला व पुरुष भक्तों की अलग-अलग लंबी कतार और बम बम भोले व हर हर महादेव की गूंज भक्तिमय से सराबोर हो गया। देवों के देव महादेव के दर्शन के लिए आतुर भक्तों ने जलाभिषेक के साथ शीश झुकाया और कपूर, अगरबत्ती के साथ पूजा अर्चना किया।
सजाए गए भोलेनाथ का दरबार गौरीशंकर शिव मंदिर परिसर भक्ति और भक्तों से सराबोर रहा। जलाभिषेक व पूजा अर्चना के बाद मेला का भी आनंद उठाया। लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तों का सैलाब उमड़ जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद व सतर्क रही। मंदिर रास्ते पर जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव के नारे।
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में कुबेरस्थान मंदिर” पर व्यापक पुलिस व्यवस्था और प्रबंध किए गए हैं। लोगों द्बारा प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र का सराहनीय पहल रहा है।
थाना कुबेरस्थान क्षेत्रान्तर्गत श्रावण मास के दृष्टिगत “कुबेरस्थान मंदिर” पर व्यापक पुलिस व्यवस्था और प्रबंध किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा श्रावण मास को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सतत् निगरानी की जा रही है। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कुबेरस्थान व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण मंदिर परिसर में तैनात रहकर सतर्क दृष्टि रख रहे हैं।
जनपद कुशीनगर के समस्त धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि श्रद्धालुओं भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


