
कुशीनगर ।
वर्तमान डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व के दृष्टिगत लिया गया निर्णय
माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने एवं समग्र शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से कुशीनगर के शिक्षा विभाग और Canva Education के बीच एक महत्वपूर्ण MOU किया जाएगा ।
इस अवधारणा की शुरुआत माननीय मंत्री कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी जी का पूर्व में कुशीनगर आगमन के दौरान हुई। इसको क्रियान्वित करने हेतु माननीय सांसद (राज्य सभा) श्री आर. पी. एन. सिंह जी ने विशेष भूमिका निभाई ।
मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने उक्त की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उदित नारायण इंटर मीडिएट कॉलेज पडरौना में आयोजित होगा। *इस पहल का उद्देश्य ज़िले के कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों तथा शिक्षकों को Canva प्लेटफ़ॉर्म का प्रशिक्षण देना है, जिसमें विशेष फोकस Artificial Intelligence (AI) पर होगा*। Canva एक ऑनलाइन डिज़ाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जो पोस्टर, प्रेज़ेंटेशन, सोशल मीडिया ग्राफ़िक्स, वीडियो, इन्फ़ोग्राफ़िक्स और अन्य दृश्य सामग्री को सरल और आकर्षक तरीके से बनाने में मदद करता है। यह ड्रैग-एंड-ड्रॉप तकनीक पर आधारित है और कंप्यूटर, टैबलेट या मोबाइल से आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
Canva के उपयोग
• प्रेज़ेंटेशन, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना, • पोस्टर, बैनर, निमंत्रण पत्र और सोशल मीडिया सामग्री बनाना,• वीडियो एडिटिंग और एनीमेशन तैयार करना, • टीम में मिलकर रियल-टाइम डिज़ाइन पर काम करना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में Artificial Intelligence का महत्व लगातार बढ़ रहा है। AI न केवल समय बचाता है बल्कि रचनात्मकता और उत्पादकता को भी कई गुना बढ़ाता है। इस पहल से छात्रों को भविष्य के रोजगार अवसरों और डिजिटल उद्यमिता में बढ़त मिलेगी। शिक्षक भी तकनीक-समर्थ शिक्षण सामग्री तैयार कर सकेंगे, जिससे कक्षा में सीखने की प्रक्रिया और अधिक आकर्षक और प्रभावी बनेगी।
इससे कुछ ही माह पूर्व जून महीने में, युवाओं में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IN-SPACe, ASI और ISRO के सहयोग से अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले ‘IN-SPACe मॉडल रॉकेट्री/CANSAT इंडिया स्टूडेंट प्रतियोगिता 2024-25’ से पहले, निजी कंपनी थ्रस्ट इंडिया द्वारा विकसित मॉडल रॉकेट का सफल परीक्षण कुशीनगर में किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, ASI और IN-SPACe के बीच MOU पर भी हस्ताक्षर हुए।
उन्होंने बताया कि कुशीनगर के शिक्षा विभाग और Canva Education के बीच यह MOU जनपद को डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी ज़िला बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
