
जनपद कुशीनगर के जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मेनका ने बताया कि जनपद के किसान भाईयों द्वारा खरीफ की धान फसल में यूरिया की टॉप ड्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है। सभी प्रकार के उर्वरक प्र्याप्त मात्रा में उपलब्ध है जिसमें यूरिया 5781 मी०टन व फास्फेटिक उर्वरकों में डी०ए०पी० 4982.00 मी०टन, एन०पी०के० 3815.00 मी०टन, जनपद के विभिन्न उर्वरक बिकी केन्द्रो पर उपलब्ध है। साथ ही दिनांक 24.08.2025 को KRIBHCO से प्राप्त यूरिया 1020 एम०टी० आज दिनांक 25.08. 2025 को जनपद के विभिन्न समितियों को प्रेषित किया जा रहा है। इसी सप्ताह इफको की 1300 मी०टन यूरिया प्राप्त हो रही है, साथ ही पी०पी० एल कम्पनी से डी०ए०पी० दिनाक 24.08.2025 को जनपद में 330 मी०टन निजी क्षेत्र में तथा 397 मी०टन पी०सी०एफ० को प्राप्त हो गया है।
उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर सुचारू रूप से उर्वरक वितरण हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी के रूप में कार्य किया जा रहा है एवं कृषि, सहकारिता व राजस्व विभाग के कार्मिकों की उपस्थिति में यूरिया वितरण कराया जा रहा है। उर्वरकों की उपलब्धता में किसी भी समस्या के लिए जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जिसका नंबर 8317015135 पर किसान भाई अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका तुरंत समाधान किया जायेगा। किसान बन्धु अपनी आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक ही उर्वरक का कय करें एवं संस्तुत मात्रा में ही फसलो में प्रयोग करें ।
