
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना विशुनपुरा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना विशुनपुरा पुलिस टीम ने रविवार को गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त रोहित कुमार पासवान पुत्र रामचन्द्र पासवान निवासी सिसवा, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। उस पर मुकदमा अपराध संख्या 122/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। काफी समय से फरार चल रहे इस अभियुक्त की तलाश पुलिस कर रही थी।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना विशुनपुरा के प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक विजयशंकर यादव, उपनिरीक्षक सौरभ गिरी तथा कांस्टेबल सूर्यप्रताप सिंह शामिल रहे। पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर अभियुक्त को दबोच लिया और उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। यह गिरफ्तारी अपराध नियंत्रण की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी अपराधी या गैंगस्टर को बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में थाना स्तर पर लगातार छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सके।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस पूरी तरह सख्त है और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
