
कुशीनगर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रारम्भ की गयी है, जिसके अन्तर्गत युवाओं को स्वरोजगार हेतु रू0 5.00 लाख ऋण बिना ब्याज, बिना गारन्टी के बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। उक्त योजना के अन्तर्गत जनपद को वर्ष 2025-26 हेतु 1700 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज विकास भवन सभागार कुशीनगर में प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के बारे में विस्तृत जानकारी जैसे प्रोजेक्ट तैयार करना, कोटेशन प्राप्त करना, मशीनों के सप्लायर के विषय में, बिजनेश ऑन व्हील क्लाउड किचन, आवदेन के करने में आ रही कठिनाईयों का निराकरण करने की जानकारी दी गयी। कार्यशाला में आये हुए प्रतिभागियों द्वारा पुछे गये प्रश्नों का ‘समाधान टीम’ द्वारा उत्तर भी दिया गया।

दूसरे सत्र में विभिन्न बैंको में एवं लाभार्थियों के योजना से सम्बन्धित शंकाओं का समाधान, समाधान समिति के सदस्यों एवं कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र कुशीनगर द्वारा किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी, द्वारा युवाओं से आह्वान किया गया कि योजना का लाभ उठाये एवं रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार प्रदान करने वाले बने एवं मुख्यमंत्री जी के प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर इकॉनामी बनाने के सपने को साकार करने में सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम में अभय कुमार सुमन, उपायुक्त उद्योग द्वारा बैंकों को प्रेषित आवेदन पत्रों का यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु अनुरोध किया गया।

कार्यशाला में श्री संतोष कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, कुशीनगर, समस्त जिला समन्वयक बैंक, कुशीनगर, प्रधानाचार्य, आई०टी०आई० के छात्र-छात्राओं एवं आरसेटी (सेन्ट्रल बैंक) तथा कौशल विकास मिशन के बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा उक्त कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया। लखनऊ से आये समाधान समिति के विशेषज्ञ डॉ० अमित सिन्हा, हेड प्रशिक्षक एवं श्री अमन कुमार, क्षेत्रीय संयोजक द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यशाला में प्रधानाचार्य, राजकीय आई०टी०आई०, पडरौना, कुशीनगर, जिला समन्वयक, कौशल विकास मिशन, डी०सी० एन०आर०एल०एम०, निदेशक, आरसेटी, प्रधानाचार्य, राजकीय पालिटेक्निक, कुशीनगर एवं उद्यमी मित्र के साथ-साथ सीएम युवा फेलो, जिला प्रबन्धक रैम्प एवं उद्यमी संगठन के अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
