
कुशीनगर। 08 अक्टूबर 2025
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तेजी से वायरल हो रहे एक पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली पडरौना पुलिस सक्रिय हुई।
थाना को0 पडरौना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आरोपी विपिन गौतम पुत्र दीनानाथ प्रसाद, निवासी हरका घुरमल, थाना को0 पडरौना, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने या धार्मिक असहमति पैदा करने वाले तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है।
👉 कुशीनगर पुलिस की तत्परता से संभावित विवाद टला, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
