
विलेज फास्ट टाइम्स, कुशीनगर | 06 नवंबर 2025
जनपद कुशीनगर में निर्धन परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से “जीरो पावर्टी अभियान” तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत प्रशासन द्वारा हर ग्राम सभा से सबसे गरीब परिवारों को चिन्हित किया गया है, ताकि उन्हें श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने जानकारी दी कि जीरो पावर्टी सूची में चिन्हित 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे व्यक्ति, जो मिट्टी का कार्य, मनरेगा या मकान निर्माण जैसे श्रम आधारित कार्यों से जुड़े हैं, उनका श्रमिक पंजीकरण कराया जा रहा है।
पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों को जन्म से लेकर मृत्यु तक कई प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाएगी —
संतान जन्म पर: बालक के लिए ₹20,000 और बालिका के लिए ₹25,000
पुत्री विवाह पर: ₹65,000 की सहायता
शिक्षा प्रोत्साहन हेतु: ₹24,000 तक की छात्रवृत्ति व आवासीय विद्यालय में निशुल्क अध्ययन
मृत्यु पर सहायता: सामान्य मृत्यु पर ₹2,25,000 और दुर्घटना से मृत्यु पर ₹5,25,000 तक का अनुदान
श्रमिक पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक और आधार लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है। इच्छुक व्यक्ति किसी भी जनसेवा केंद्र या UPBOC ओपन पोर्ट पर मात्र ₹40 शुल्क देकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, निकट शनि मंदिर, रामकोला रोड, पडरौना, कुशीनगर पर संपर्क किया जा सकता है।
📞 मो. नं. 9984581938, 9415322990, 8948907257
👉 जीरो पावर्टी अभियान का उद्देश्य है — “हर निर्धन तक सरकार की राहत योजनाएं पहुंचाना, ताकि गरीबी को जड़ से मिटाया जा सके।”
