उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का आगमन 02 मई को

कुशीनगर

मा0 उपाध्यक्ष कसया में वन नेशन – वन इलेक्शन कार्यक्रम में करेंगी प्रतिभाग

एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं का किया जाएगा निरीक्षण

श्रीमती चारू चौधरी, मा० उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का जनपद कुशीनगर (पडरौना) का भ्रमण  निरीक्षण का कार्यकम दिनांक 02-05- 2025 को प्रस्तावित है।

       जिला प्रवेशन अधिकारी विनय कुमार ने उक्त की जानकारी देते हुए बताया कि 02 मई को पूर्वान्ह 11.15 बजे मा0 उपाध्यक्ष महिला आयोग का जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आगमन होगा , तत्पश्चात 11.30 बजे से कसया के लिए प्रस्थान करेंगी, तथा मध्यान्ह 12.00 बजे नगर पालिका हाल कसया में आगमन होगा एवं वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

       मां0 उपाध्यक्ष द्वारा अपराह्न 2.15 बजे से कतिपय संस्थाओं का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

×