कुशीनगर।
कान्हा पशु आश्रय स्थल, नगर पालिका परिषद, हाटा- दिनांक 27-02-2025 को श्री जसवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह. मा० उपाध्यक्ष, गो सेवा आयोग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा पूर्वान्ह 10:30 बजे कान्हा पशु आश्रय स्थल, नगर पालिका परिषद, हाटा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, कुशीनगर, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, हाटा, तहसीलदार, हाटा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, हाटा, पशुचिकित्साधिकारी, मोतीचक तथा केयर टेकर अभिषेक, उपस्थित थे। निरीक्षण के समय मौके पर 45 नर व 03 मादा कुल 48 गोवंश संरक्षित पाये गये तथा सभी गोवंशो का टैग लगा हुआ मिला। गोशाला की साफ-सफाई उत्तम पायी गयी। सभी गोवंशो में टीकाकरण कार्य शत्प्रतिशत पूर्ण पाया गया। निरीक्षण के समय कोई गोवंश बीमार नही पाया गया। गोवंशो को खाने हेतु भूसा 35.90 कु०, दाना 88 कि०ग्रा०, हरा चारा- 01 कु० तथा गुड एवं नमक उपलब्ध पाया गया। गोशाला मे गोबर गैस प्लान्ट संचालित है। कान्हा पशु आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशो की संख्या क्षमता से अधिक होने के कारण विस्तारीकरण हेतु नगर पालिका अध्यक्ष हाटा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, कुशीनगर, तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद-हाटा को निर्देशित किया गया। गो आधारित खेती करने जीवामृत बनाने एवं गो आश्रय स्थल में छायादार पेड़ लगाने हेतु उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, हाटा तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद-हाटा को निर्देशित किया गया। उपस्थित केयर टेकर एवं श्रमिको को निर्देशित किया गया कि समय से गोशाला की साफ-सफाई कर गोबर को गोशाला से एकत्रित कर निर्धारित स्थल पर रखे।कान्हा पशु आश्रय स्थल, नगर पालिका परिषद, कुशीनगर- दिनांक 27-02-2025 को श्री जसवन्त सिंह उर्फ अतुल सिंह, मा० उपाध्यक्ष, गो सेवा आयोग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा पूर्वान्ह 11:30 बजे कान्हा पशु आश्रय स्थल, नगर पालिका परिषद, कुशीनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, कुशीनगर, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, हाटा, तहसीलदार कसया, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, कसथा, पशुचिकित्साधिकारी, मोतीचक, पशुधन प्रसार अधिकारी, अहिरौली, कतया, पशुधन प्रसार अधिकारी, ग्राम समूह खण्ड कसया, तथा केयर टेकर हरेन्द्र यादव, उपस्थित थे। निरीक्षण के समय मौके पर 30 नर व 01 मादा कुल 31 गोवंश संरक्षित पाये गये तथा सभी गोवंशो का टैग लगा हुआ मिला। गोशाला की साफ-सफाई ठीक पायी गयी। सभी गोवंशो में टीकाकरण कार्य शत्प्रतिशत पूर्ण पाया गया। निरीक्षण के समय कोई गोवंश बीमार नही था। गोवंशो को खाने हेतु भूसा 33.68 कु०. चोकर-293.9 कि०ग्रा०, गुड 104.03 कि०ग्रा० एवं नमक 114.35 कि०ग्रा० उपलब्ध पाया गया। गो आधारित खेती करने जीवामृत बनाने एवं गो आश्रय स्थल में छायादार पेड़ लगाने हेतु उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, कसया तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद कसया को निर्देशित किया गया। वर्तमान में बन्द अस्थायी गो आश्रय स्थल, कुड़वा दिलीपनगर को पुनः कियाशील / संचालित करने हेतु मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, कुशीनगर को निर्देशित किया गया।पंजीकृत श्री कृष्ण गोशाला, तमकुही रोड़ सेवरही, का भी मा० उपाध्यक्ष, गो सेवा आयोग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा अपरान्ह 2:00 बजे पंजीकृत श्री कृष्ण गोशाला, तमकुही रोड़ सेवरही, कुशीनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, कुशीनगर उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, हाटा, तहसीलदार, तमकुही, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, तमकुही, पशुचिकित्साधिकारी, मोतीचक, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी-तमकुही, संचालनकर्ता पंजीकृत श्री कृष्ण गोशाला, तमकुही रोड़ सेवरही उपस्थित थे। निरीक्षण के समय मौके पर नर 21, मादा 306 कुल 327 गोवंश संरक्षित पाये गये तथा सभी गोवंशो का टैग लगा हुआ मिला। गोशाला की साफ-सफाई ठीक पायी गयी। सभी गोवंशो में टीकाकरण कार्य शत्प्रतिशत पूर्ण पाया गया। निरीक्षण के समय कोई गोवंश बीमार नहीं था। गोवंशो को खाने हेतु भूसा 500 कु०, दाना 2500 कि०ग्रा० उपलब्ध पाया गया। संरक्षित गोवंशो को खाने हेतु हरा चारा 2.5 एकड भूमि में बोया गया है।मा० उपाध्यक्ष, गो सेवा आयोग, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा तहसील तमकुही में तहसील स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा बैठक अपरान्ह 3.00 बजे आयोजित की गयी बैठक में उप जिलाधिकारी तमकुही, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, कुशीनगर, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, हाटा, तहसीलदार, तमकुही, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, तमकुही आदि उपस्थित थे। मा० उपाध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत सेवरही एवं तमकुही में नवीन कान्हा गो आश्रय स्थलो नव निर्माण कराकर संचालित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पंजीकृत श्री कृष्ण गोशाला, तमकुही रोड़ सेवरही में गो आधारित खेती करने हेतु संबंधित संचालनकर्ता को निर्देशित किया गया।