राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर कुल 120158 वादों का किया गया निस्तारण

जनपद कुशीनगर

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ सुशील कुमार शशि, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर एवं विशाल भारद्वाज, जिलाधिकारी, कुशीनगर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत में आयोजित निःशुल्क चिकित्सीय जाँच शिविर में 142 व्यक्तियों का किया गया निःशुल्क जाँच। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य चिकित्साधिकारी, के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सीय जाँच शिविर  का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 142 व्यक्तियों (60 व्यक्तियों का दन्त जाँच, 20 व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर जाँच व अन्य सामान्य) का चिकित्सीय जाँच किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 6 जोड़ों काे किया गया एक साथ विदा-  इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कुशीनगर में काफी दिनों से चल रहे पति-पत्नी का विवाद समाप्त करते हुए मामले को समाप्त किया गया एवं 4 जोड़ों को बतौर पति-पत्नी एक साथ दीवानी न्यायालय परिसर से ही विदा किया गया। एेसे ही अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कुशीनगर द्वारा 1 जोड़े को बतौर पति-पत्नी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर विवाद समाप्त कराते हुए एक जोड़े को बतौर पति-पत्नी एक साथ दीवानी न्यायालय परिसर से ही विदा किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर जनपद न्यायाधीश, कुशीनगर की धर्मपत्नी श्रीमति सरिता स्निग्ध ज्योत्सना, कविता सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,, श्रीमती ज्योत्सना नागवंशी, सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी०-।   शशिकिरन, द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (जू०डि०) ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिवक्ताआें, दीवानी न्यायालय की महिला कर्मचारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, में कार्यरत महिला पैरा लीगल वालन्टियर्स को शाॅल भेट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश, कुशीनगर की धर्मपत्नी श्रीमती सरिता स्निग्ध ज्योत्सना थी।राष्ट्रीय लोक अदालत व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा किया गया महिलाओं की गोद भराई।राष्ट्रीय लोक अदालत व अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेधावी छात्राआें को उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से टैबलेट वितरित किया गया। साथ ही बालिकाआें का उत्साहवर्धन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए व्यक्तियों को पैरा लीगल वालंटियर इकबाल अंसारी, अनिल चौहान, आदि द्वारा विधिक सहायता प्रदान किया गया! इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा विशेष लोक अदालत (लघु अपराधिक वाद) दिनांक 05.03.2025, 06.03.2025 एवं 07.03.2025 में कुल 58 लघु अपराधिक वाद का निस्तारण व आज दिनांक 08.03.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत में 120100 वाद, इस प्रकार कुल 120158 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें फौजदारी के 8172 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें जुर्माने के रूप में रूपया-188520=00 की धनराशि वसूल कर राजकीय कोष में जमा करायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 41 क्लेम वादों का निस्तारण करते हुए मृतकों एवं घायलों के आश्रितों को रू0-35177000=00 (तीन करोड़ इक्यावन लाख सतहत्तर हजार) मुआवजा दिलवाया गया। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 54 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से सम्बन्धित वादों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंको द्वारा कुल 1362 बैंक ऋण वादों का निस्तारण करते हुए रू0-103303824.00 (दस करोड़ तैतीस लाख तीन हजार आठ सौ चौबीस) टोकन मनी के रूप में ऋण धारियों से वसूल की गयी तथा 717 राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। 21 विद्युत बिल सम्बन्धी मामले, लेबर डिस्पियूट के 44 मामले का निस्तारण किया गया।इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 120158 वादों का निस्तारण किया गया।इस अवसर पर मोहम्मद रिजवान अहमद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 1/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत सुनील कुमार यादव, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट, गुलाब सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मोहम्मद आजाद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय,  शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ०टी०सी०-।।, कुशीनगर, श्री दिनेश कुमार-II, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, विजय कुमार वर्मा-II, सिविल जज (एस0डी0), स्थान पडरौना, रामेश्वर दयाल, सिविल जज (एस०डी०)/एफ०टी०सी० कुशीनगर स्थान पडरौना, अजीत कुमार मिश्र, सिविल जज (जू०डि०), श्री शान्तनु तनवार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, स्थान पडरौना, श्रीमती ज्योत्सना नागवंशी, सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी०-।, अंशुमान, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, तहसील-तमकुही राज, शशिकिरन, द्वितीय अतिरिक्त सिविल जज (जू०डि०) कसया, एवं जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, के अध्यक्ष मिथिलेश दीक्षित, महामंत्री घनश्याम सिंह, नरेन्द्र कुमार मिश्र मुख्य विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता, प्रवीण कुमार दूबे उप विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता, राकेश कुमार मिश्र सहायक विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता, कमर जहाँ सहायक विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता तथा कर्मचारीगण श्री राधेश्याम प्रसाद, श्री फणीन्द्र मिश्र, श्री करूणेश सेन्ट्रल नाजीर, श्री कुलदीप डिप्टी नाजीर, श्री संजय आदि एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, प्रदीप झा, विजय कुमार मिश्र, अमरनाथ यादव, रविन्द्र नाथ, मारकण्डेय यादव आदि सहित काफी संख्या में अधिवक्ता तथा वादकारीगण उपस्थित रहे।

 

Sharing Is Caring:

Leave a Comment

×